21 जत्थों में निकली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा, नर्मदे हर से अंकित ध्वजो को लेकर निकले भक्त

जबलपुर । जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की सुबह 5 बजे से 499 वी नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा भेड़ाघाट में 21 समूहों में विभिन्न संकीर्तन मंडलों के साथ निकाली गई| संतो ने कहा जो भक्त पूरी परिक्रमा नहीं कर पाते वह पंचकोषी परिक्रमा करके पुण्य लाभ कमाते हैं| परिक्रमा … Read more

औद्योगिक क्षेत्र के लिये एमपी ट्रांसको ने उर्जीकृत किया अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

भोपाल/जबलपुर। प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों को विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 के.व्ही. सबस्टेशन, बगरौदा, भोपाल में एक अतिरिक्त 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर इसे उर्जीकृत किया है। इससे अब बगरौदा (भोपाल) क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के लिये एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर … Read more

दक्षिणा में हर घर से चाहिए एक स्वयंसेवक, हिन्दू सम्मेलन में साध्वी सरस्वती का आह्वान

जबलपुर । बरगी खंड में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से साध्वी सरस्वती जी ने कहा की मैं आज आप सब से झोली फैला के दक्षिणा मांगती हूं। मुझे दक्षिणा में आपका धन, रुपया, पैसा दौलत कुछ नहीं चाहिए। मुझे दक्षिणा में आज बरगी वासियों से आस-पास क्षेत्रवासियों से जहां … Read more

बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटने से तबाही, किसानों की फसलें बरबाद, घरों में पानी घुसा

जबलपुर । जबलपुर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम सगड़ा-झपनी के पास रविवार की दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया जब बरगी बांध की दाई तट नहर अचानक फूट गई| नहर के फूटने से आसपास के किसानों के खेतों में पानी भर गया और उनकी फसलें खराब हो गई| घटना की सूचना मिलने पर बरगी बांध नहर … Read more

“धर्मातयन” मंदिर की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर निकली भव्य शोभायात्रा, 8 दिवसीय समयसार महामंडल विधान का शुभारंभ

जबलपुर। श्री महावीर स्वामी मार्ग, गोलबाजार स्थित श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जिन मंदिर “धर्मातयन” की प्रथम वर्षगाँठ के पावन अवसर पर रविवार को मंगल विधान का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। श्रद्धा, भक्ति और धर्ममय वातावरण के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया। मंदिर की … Read more

सेवानिवृत्ति पर कामरेड सहाय को दी गई विदाई

जबलपुर । जीसीएफ मजदूर संघ (हथौड़ा) कार्यसमिति के सदस्य कॅामरेड आशीष सहाय 40 वर्षों की सेवा के बाद कल सेवानिवृत्त हो गये. उनके सम्मान में मजदूर संघ कार्यालय में एआईएनजीओ विदाई समारोह का आयोजन किया. वक्ताओं ने आशीष सहाय के सेवा कार्यों की प्रसंशा करते हुये उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायू जीवन की कामना की. मजदूर … Read more

जीएसटी ऑफिस में रक्तदान एवं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जांच

जबलपुर। “थेलेसिमिया मरीजों के लिए समर्पित” साथ विशुद्ध हेल्थकेयर जनसेवा समिति एवं सक्षम एवं सहकार भारती के सहयोग एवं रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्तदान एवं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जांच शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में जीएसटी अधिकारियों व् कर्मचारियों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया तथा रक्तदान कर … Read more

कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह आज

जबलपुर। किसान सेवा संगठन की युवा विंग- किसान सेवा सेना के सप्तम स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी शनिवार को दोप.12.30 बजे, कला वीथिका सभागर, भंवरताल, जबलपुर में किया जा रहा है। भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. केके अग्रवाल के सानिध्य एवं मार्गदर्शन … Read more

बाजे गाजे के साथ निकली विशाल शोभायात्रा, श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

जबलपुर। जबलपुर संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के परमप्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज, मुनि श्री संधानसागर महाराज ससंघ सानिध्य में जबलपुर के इतिहास में संस्कृत भाषा में निबद्ध श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ श्री जी की शोभायात्रा एवं घटयात्रा मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में प्रारंम्भ हुई। … Read more

रैगिंग के आरोप में 8 मेडिकल छात्र निलंबित, एंटी रैगिंग समिति ने 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 8 छात्रों को 6 माह के लिए निलंबित कर दिया गया| इस अवधि में ये छात्र हॉस्टल में नहीं रह सकेंगे| दरअसल इन छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगा हैं| मेडिकल प्रबंधन ने निलंबन के साथ साथ 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया हैं| … Read more