*जबलपुर:* आर्थिक तंगी और दुखों से घिरे जरूरतमंद परिवारों के लिए संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम एक बड़ा संबल बनकर सामने आई है। इसी कड़ी में जबलपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के दो ऐसे परिवारों को दिवाली से ठीक पहले बड़ी राहत मिली है, जो गंभीर संकटों से जूझ रहे थे। इन परिवारों को 6 नवंबर 2026 को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राशन की दूसरी किश्त प्रदान की गई।इनमें से पहला परिवार शाहपुरा के वार्ड नंबर 13, पंचायत दीनदयाल के रहने वाले 51 वर्षीय बल्लू जी का है। एक गंभीर दुर्घटना में हाथ टूट जाने के कारण वह कोई काम करने में असमर्थ हैं। घर में चार सदस्य हैं—उनकी पत्नी मजदूरी कर के जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रही हैं, और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कुछ नहीं कर पाता। दुर्घटना के बाद से घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया था।वहीं, दूसरा परिवार कालापाठा, भरतपुर (शाहपुरा) की रहने वाली 37 वर्षीय पूजा जी का है। करीब चार साल पहले पति के निधन और कच्चे मकान की समस्या के कारण वह अपनी छोटी बहन के यहां रहने को मजबूर हैं। तीन सदस्यों वाले इस परिवार के सामने दो वक्त के भोजन का संकट खड़ा हो गया था।इन दोनों परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए 27 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इन्हें खाद्य सामग्री की पहली किश्त पहुंचाई गई थी। इस पहली मदद से इन परिवारों को शुरुआती राहत मिली और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी। इसके बाद, आज 5 नवंबर 2026 को इन दोनों परिवारों को राशन की दूसरी किश्त प्रदान की गई, जिससे इन्हें राशन की किल्लत से पूरी तरह राहत मिल सके।यदि आपके आसपास भी ऐसा कोई परिवार है जो दो वक्त की रोटी जुटाने में असमर्थ है, जिसके पास रोजगार का साधन नहीं है या जो आर्थिक तंगी के कारण भूखे सोने को मजबूर है, तो आप संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के इन नंबरों 9111459548, 9111459549 पर संपर्क कर सकते हैं।