आध्यात्मिक  और जनकल्याणकारी अभियानों पर संत रामपाल जी का संदेश

,जबलपुर। पं. लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल में आयोजित सत्संग में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज का प्रवचन प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान शास्त्रसम्मत आध्यात्मिक ज्ञान, सामाजिक उत्थान और विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी दी गई।आयोजकों ने दावा किया कि … Read more

जबलपुर स्टेशन के बेस किचन में संदिग्ध पनीर मिला, नमूने जांच के लिए भेजे

जबलपुर। रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर ने जबलपुर रेलवे स्टेशन स्थित अधिकृत भोजनालय एवं बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपयोग किया जा रहा पनीर संदिग्ध मिलने पर उसके नमूने जांच के लिए अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे … Read more

ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण*

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी(एम पी ट्रांसको)के चार सहायक अभियंता ( अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी  ट्रांसमिशन लाइन पर फ्लैशओवर से प्रभावित डिस्क इंसुलेटर के रिप्लेसमेंट हेतु लिए गए शटडाउन कार्य के दौरान महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण संपूर्ण मध्यप्रदेश मे एम पी ट्रांसको के विभिन्न फील्ड कार्यालयों द्वारा अभियंताओं के … Read more

स्मार्ट सिटी के ‘स्मार्ट गड्ढे’:स्वच्छता की दीवारों के सामने गंदगी

जबलपुर। स्मार्ट सिटी और स्वच्छता में लगातार उपलब्धियों का दावा करने वाले जबलपुर में जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। छोटी ओमती, कोठी मेडिकल और जिला न्यायालय मार्ग पर सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों और गंदगी से अटी पड़ी हैं। विडंबना यह है कि जिन स्थानों पर स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आकर्षक वॉल … Read more

मोबाइल पर लड़की बनकर बिछाता था प्रेमजाल,

जबलपुर। पाटन पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने लड़की की आवाज को अपना हथियार बनाकर युवकों को प्रेमजाल में फंसाने का अनोखा तरीका अपनाया था। आरोपी मोबाइल पर खुद को युवती बताकर घंटों प्यार भरी बातें करता, शादी का भरोसा दिलाता और भावनात्मक रूप से विश्वास जीतने के बाद अलग-अलग … Read more

सुहागी में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापासंचालिका सहित छह आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर।  पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी स्थित सरस्वती कॉलोनी में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर संचालिका सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।पुलिस अधीक्षक सम्पत … Read more

मिलावटखोरों पर नगर निगम का ‘प्रहार’: 4 बड़ी डेयरियों पर छापा, पनीर-दूध के सैंपल सीज, लगा जुर्माना

जबलपुर।शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवसायियों के खिलाफ जबलपुर नगर निगम ने अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है। नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने संभाग क्रमांक 3 और 4 के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में औचक निरीक्षण (सरप्राइज रेड) कर हड़कंप मचा दिया। नगर … Read more

बारात की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो बारातियों की मौत, दूल्हे के पिता समेत चार की हालत गंभीर

छतरपुर। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप नौगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के … Read more

आरटीओ की सख्ती: स्कूल के बाहर नियम तोड़ते पांच वाहनों पर कार्रवाई

जबलपुर। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के निर्देशन में एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पास की गई जांच के दौरान सात वाहनों की जांच की गई, जिनमें से पांच वाहनों में फिटनेस, टैक्स और परमिट … Read more

बहुचर्चित 200 किलो गांजा तस्करी केस: हाईकोर्ट से आरोपी को मिली जमानत

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित 200 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी मनीष शुक्ला को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह राहत प्रदान की। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई … Read more