,जबलपुर। पं. लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल में आयोजित सत्संग में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज का प्रवचन प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान शास्त्रसम्मत आध्यात्मिक ज्ञान, सामाजिक उत्थान और विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी दी गई।आयोजकों ने दावा किया कि संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में किसान-मज़दूर बचाओ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक पहल संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में यह भी दावा किया गया कि बाढ़ प्रभावित 2,72,157 एकड़ भूमि से पानी निकलवाकर किसानों को राहत पहुंचाई गई, जिसकी अनुमानित आर्थिक सहायता करीब ₹1,630 करोड़ बताई गई।सत्संग में समाज में भाईचारा, सहयोग और आध्यात्मिक जीवन के संदेश पर भी बल दिया गया।