जबलपुर स्टेशन के बेस किचन में संदिग्ध पनीर मिला, नमूने जांच के लिए भेजे

जबलपुर। रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर ने जबलपुर रेलवे स्टेशन स्थित अधिकृत भोजनालय एवं बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपयोग किया जा रहा पनीर संदिग्ध मिलने पर उसके नमूने जांच के लिए अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए।निरीक्षण में बेस किचन में साफ-सफाई की कमियां भी मिलीं, जिस पर संबंधित भोजनालय संचालक के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। साथ ही स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।रेल मंडल ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन स्थित भोजनालयों और बेस किचन का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।