सागर / मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह दिनांक 12 सितंबर को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतो को लेकर बंडा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का में जाकर मृतक परिवारों में शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे एवं स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा करेंगे।
दिग्विजय सिंह 12 सितंबर को छतरपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:20 पर शाहगढ पहुंचेंगे, जहाँ खाटोरा,खुर्द,पापेट,मोली, धुरमार,रावरा,बुडना एवं गुगरा ग्राम जाएगे।शाम 5 बजे जिला युवा कांग्रेस, सागर द्वारा बण्डा जहरीली शराब कांड में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मकरोनिया में कैंडल मार्च में शामिल होंगे।
शाम 5.30 बजे जिला ग्रामीण काँग्रेस कार्यालय, पदमाकर नगर, मकरोनिया में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।शाम 6 बजे जहरीली शराब से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज (BMC) पहुंचेंगे।6.30बजे स्थानीय काँग्रेस कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस, सागर में मुलाक़ात करेंगे।रात्रि 9 बजे संत श्री रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट करने जाएगे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, सागर में करेंगे इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं जिले के वरिष्ठ नेता गण साथ रहेंगे उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सागर ग्रामीण अभिषेक गौर ने प्रेस को दी।