चोरी की बाइक से कर रहे थे झुमकी लूट, 2 नाबालिग सहित, 4 गिरफ्तार

जबलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में महिलाओं के कान से सोने की झुमकियां झपटकर उनके कान फाड़ आतंक मचाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह सोने की झुमकियां और वारदात में इस्तेमाल की … Read more

तिलवारा घाट में नहाते समय डूबे 3 दोस्त

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के दद्दा घाट पर शनिवार दोपहर 3 बजे एक हृदयविदारक हादसे में तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। गढ़ा के मुजावर मोहल्ला स्थित सूपाताल क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और साहिल पुत्र शकील दोपहर करीब तीन बजे नर्मदा में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान … Read more

रेलवे स्टाफ की सतर्कता से 5 वर्षीय बालिका सकुशल परिजनों से मिली

जबलपुर। यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता का एक और प्रेरणादायक उदाहरण पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। ड्यूटी के दौरान उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) अभिषेक दुबे की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से अपने माता-पिता से बिछड़ी लगभग 5 वर्षीय बालिका … Read more

दादा रोहाणी की 80वीं जयंती पर आयोजन, रक्तदान शिविर एवं गौरव शिखर सम्मान समारोह होंगे आयोजित

जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जबलपुर के विकास पुरुष के रूप में पहचान रखने वाले स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी की 80वीं जयंती के अवसर पर दादा रोहाणी सेवा समिति द्वारा 28 जून से 1 जुलाई तक चार दिवसीय सामाजिक, स्वास्थ्य, खेल एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार 28 जून … Read more

ट्रेन में सांप होने की चीख से कोच में मची भगदड़, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चला 1 घंटे सर्च ऑपरेशन

जबलपुर। पूर्णा पटना जा रही पूर्णा -पटना एक्सप्रेस (17610) शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गई, जब एस-8 कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने अचानक चिल्लाते हुए दावा किया कि उसे सांप ने काट लिया है। यात्री की चीख सुनते ही पूरे डिब्बे में भगदड़ मच गई और लोग अपनी सीटें … Read more

महिला डॉक्टर के घर का सीसीटीव्ही कैमरा हैक

जबलपुर। महिला घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही यदि आपकी निजता के लिए खतरा बन जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। जबलपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शहर की एक प्रसिद्ध गायनाकोलॉजिस्ट के घर लगे सीसीटीवी कैमरे कथित रूप से हैक कर लिए गए। कैमरों … Read more

20 लाख की 4 हजार घनमीटर अवैध भंडारित रेत जब्त

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को शहपुरा तहसील के ग्राम मेरेगांव में बड़ी कार्रवाई की गई। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 4 हजार घनमीटर अवैध रूप से भंडारित … Read more

मैहर में फर्जी बीपीएल कार्ड घोटाला: 6 अधिकारियों पर केस दर्ज

मैहर। जनपद पंचायत मैहर में अपात्र लोगों को फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पटवारी की सर्वे रिपोर्ट और तहसीलदार के सत्यापन के बिना ही नियम विरुद्ध तरीके से 111 लोगों के फर्जी … Read more

एमपी ट्रांसको ने लॉन्च किया वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल

जबलपुर। डिजिटल इंडिया अभियान में प्रदेश के ऊर्जा विभाग की भागीदारी को और आगे बढाते हुए मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत कंपनी के वेंडर्स और कांट्रेक्टर्स की पारदर्शिता के लिए अत्याधुनिक वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के … Read more

जनरेटिंग कंपनी ने फोर्टिस हेल्थकेयर को कैशलेस योजना में किया शामिल

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड अपने कार्मिकों, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर नई एवं लाभकारी पहले कर रही है। इसी क्रम में कंपनी ने देश के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक फोर्टिस हेल्थकेयर को अपनी “कैशलेस स्वास्थ्य योजना” के अंतर्गत नेटवर्क अस्पताल के रूप में सूचीबद्ध किया है। … Read more