जबलपुर। हिमालया वैलनेस कंपनी ने द लार्जेस्ट ऑनलाईन फोटो एलबम ऑफ पीपुल होल्डिंग ए साईन श्रेणी में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसमें भारत के 66,928 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। इन डॉक्टरों ने डॉक्टर्स डे यानी 1 जुलाई, 2026 को लॉन्च हुए माह भर चलने वाले वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पिछले रिकॉर्ड में 53,201 लोग शामिल हुए थे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों ने यूनाईटेड फॉर वैलनेस, यूनाईटेड फॉर ए ग्रीनर टुमॉरो के संदेश के साथ एक साईनबोर्ड पकड़कर अपने फोटोग्राफ जमा किए। हर एंट्री की समीक्षा और सत्यापन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया। इसके बाद अंतिम गिनती की पुष्टि की गई।