निगम चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने किया मंथन, पटवारी बोले, विधानसभा में भी होगी कांग्रेस की जोरदार वापसी

जबलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जबलपुर में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार शाम जबलपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जेडीए के पूर्व उपाध्यक्ष मुहम्मद कदीर सोनी के मंसूराबाद, मिलौनीगंज स्थित निवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ … Read more

कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, यात्रियों का वाटर केनन से किया सैल्यूट, पूर्वी भारत के लिए गेटवे बना जबलपुर : सांसद दुबे

जबलपुर। जबलपुर और कोलकाता के बीच प्रतीक्षित सीधी हवाई सेवा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान सुबह कोलकाता से उड़ान भरकर 9:20 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचा। इसके साथ ही महाकौशल क्षेत्र को पूर्वी भारत से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल गई। डुमना विमानतल पर कोलकाता से आई पहली … Read more

तिलहरी डी-मार्ट में खाद्य विभाग की छापेमारी, श्रीधी और मिल्की मिस्ट घी की सैंपलिंग

जबलपुर। रीवा और इंदौर में घी में मिलावट के मामले सामने आने के बाद जबलपुर में भी खाद्य विभाग ने बाजार में बिक रहे घी की गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने तिलहरी स्थित डी-मार्ट में अचानक दबिश देकर वहां उपलब्ध विभिन्न कंपनियों के घी की … Read more

रीढ़ की हड्डी में 13 सेमी के दुर्लभ ट्यूमर को निकाला

जबलपुर। न्यूएरा हॉस्पिटल, लकड़गंज, नागपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और अत्यंत जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों ने 20 वर्षीय युवक की रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) के डी-9 से एल-3 हिस्से में स्थित लगभग 13 सेंटीमीटर लंबे विशाल ट्यूमर को अत्यंत सुरक्षित तरीके से एक … Read more

महिंद्रा स्कार्पियो – एन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ देगी प्रीमियम ड्राइविंग

जबलपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एसयूवी स्कार्पियो-एन को कई नए और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ और भी प्रीमियम एवं स्मार्ट बना दिया है। स्टार ऑटोमोबाइल्स, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के अधिकारियों ने स्कार्पियो-एन में जोड़े गए नए फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महिंद्रा रीजनल ऑफिस से एएसएम सेल्स … Read more

सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित

जबलपुर। संस्कार कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के मद्देनजर 10 अगस्त, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में अवकाश रहेगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को होने वाली संभावित यातायात परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के … Read more

आदिवासी महिला बुनकरों को संथाली बुनाई से नई पहचान मिलेगी

जबलपुर| रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम ओडिशा के मयूरभंज की पारंपरिक संथाली बुनाई को आधुनिक धोती के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पंचा के माध्यम से भारत की कम-ज्ञात बुनाई परंपराओं को पहचान दिलाने के अपने प्रयास को आगे बढ़ा रहा है, जिससे इस शिल्प को जीवित रखने वाली … Read more

मॉल 11 में 3 स्क्रीन वाला नया प्रीमियम मल्टीप्लेक्स

जबलपुर| प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक कंपनी, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को जबलपुर में अपने नए 3-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की घोषणा की।सत्य प्रकाश ग्रुप के सहयोग से विकसित मॉल 11 मल्टीप्लेक्स जबलपुर में कंपनी का दूसरा सिनेमा है और लगभग 19,430 वर्ग फुट में फैला हुआ है।जबलपुर के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में से एक, मदन … Read more

जबलपुर की सड़कों पर इसी माह दौड़ेगी 22 ई-बसें

जबलपुर। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। इसी माह से 22 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत शुरू हो रही इस सेवा का संचालन जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) करेगा। अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त को … Read more

बंद पड़ी टेलीकॉम फैक्ट्री को बनाया जाए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब

जबलपुर। शहर की ऐतिहासिक टेलीकॉम फैक्ट्री की भूमि और उपलब्ध औद्योगिक अधोसंरचना का उपयोग आधुनिक टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में किए जाने की मांग उठी है। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने केंद्र और राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस पहल … Read more