पटवारियों का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे : सिंघार, भूख हड़ताल स्तर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

जबलपुर। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे पटवारियों से मिलने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत पटवारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और ज्ञापन … Read more

गरिमा अभियान में मनचलों पर शिकंजा

जबलपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘गरिमा अभियान’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल ने स्वयं स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास बेवजह घूम रहे मनचलों तथा बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।इस दौरान … Read more

रक्षाबंधन पर पमरे से स्पेशल ट्रेनों का संचालन

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल-रीवा-भोपाल के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन…….. गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार 25 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते … Read more

मेट्रो बस कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन और पीएफ भुगतान में देरी पर सेवा ठप

जबलपुर। शहर की मेट्रो (चलो) बस सेवा से जुड़े ड्राइवरों, कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी तथा भविष्य निधि (पीएफ) जमा नहीं किए जाने के विरोध में आगा चौक स्थित मेट्रो बस डिपो पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें … Read more

60 वर्ष पुराने सबस्टेशन में तकनीकी समस्या का समाधान, एमपी ट्रांसको के सबस्टेशनों में 33 केवी फीडरों को किया गया अंडरग्राउंड

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के इंदौर स्थित 132 केवी चंबल सबस्टेशन में 33 केवी फीडरों की सभी क्रॉसिंग समाप्त कर उन्हें अंडरग्राउंड केबल प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है। लगभग 60 वर्ष पुराने इस सबस्टेशन में लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण तकनीकी समस्या के समाधान से अब … Read more

जबलपुर मंडल ने माल डिब्बों के अनुरक्षण में बनाया नया रिकॉर्ड

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के सतना बीसीएन डिपो ने माल डिब्बों के अनुरक्षण एवं परीक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में डिपो ने रिकॉर्ड 289 वैगनों का रूटीन ओवरहॉल (आरओएच) किया, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में औसत 240 वैगनों का ओवरहॉल हुआ है। इसी अवधि में 830 मालगाड़ियों (रैक्स) … Read more

7 अगस्त को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री शुरू करेंगे जन विश्वास अभियान, संभाग आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए निर्देश

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं की मैदानी मॉनिटरिंग और समय-सीमा में लोक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।बैठक में बताया गया … Read more

पटवारियों की हड़ताल जनहित के खिलाफ, उपभोक्ता मंच ने पटवारी संघ वे कलेक्टर को नोटिस भेजा

जबलपुर। प्रदेश भर में चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर आम नागरिकों को हा रही परेशानी पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने सवाल उठाए| मंच का कहना है कि इसके पूर्व तहसीलदार एवं नायाब तहसलीदरों की हड़ताल वर्ष 2025 में हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका वापिस ली गई थी| वर्तमान में पटवारियों की हड़ताल … Read more

चलती ट्रेन में प्रसव पीडा, जबलपुर रेल्वे स्टेशन पर मिला त्वरित उपचार

जबलपुर। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ जा रही गोदान एक्सप्रेस में देर रात एक गर्भवती महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई, जैसे ही रेल प्रशासन को इसकी जानकारी लगी, वैसे ही ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर रेल कर्मचारियों ने त्वरित उपचार मुहैया कराया और उसकी हालत देखते हुए महिला को तत्काल एल्गिन हास्पिटल … Read more

घायल के दोस्तों की अभद्रता से मेडिकल के डॉक्टरों का गुस्सा फूटा, काम बंद कर किया प्रदर्शन

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में सोमवार की देर रात लगभग डेढ बजे ऑन-ड्यूटी रेजिडेंट डॉक्टरों और एक घायल को लेकर पहुंचे निजी कालेज के छात्रों के बीच वाद विवाद व कथित मारपीट की घटना को लेकर मेडीकल के जूडा डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। रात में हुई इस घटना के विरोध … Read more