गरिमा अभियान में मनचलों पर शिकंजा

जबलपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘गरिमा अभियान’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल ने स्वयं स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास बेवजह घूम रहे मनचलों तथा बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान एएसपी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि छेड़छाड़ या किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि बेटियां बिना किसी भय के स्कूल, कोचिंग और अन्य स्थानों पर जाएं, उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।