जीएसटी सुधारों के बाद राहत का दावा निकला खोखला!बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल चार्ज का भार बढ़ा

जबलपुर। प्रदेश में जीएसटी सुधारों के बाद बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने के दावों पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने सवाल खड़े किए हैं। मंच का कहना है कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी सुधार लागू होने के बाद भी बिजली दरों में अपेक्षित कमी नहीं आई और फ्यूल चार्ज घटने के बजाय बढ़ता दिखाई … Read more

ट्रांसको के मुख्य अभियंता सिंघल ने किया तेजगढ़ सबस्टेशन का निरीक्षण

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के मुख्य अभियंता (अति उच्च दाब निर्माण) के.एम. सिंघल ने दमोह जिले स्थित 132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन तेजगढ़ का निरीक्षण किया। श्री सिंघल ने निरीक्षण के दौरान सबस्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों तथा अन्य तकनीकी गतिविधियों का अवलोकन … Read more

जन्माष्टमी पर बालक मंदिर शाला में सजी आकर्षक झांकियां, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

जबलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल, जबलपुर (रामपुर) द्वारा संचालित बालक मंदिर शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के के जी व पालना घर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। … Read more

अब चोरी की वारदात में युवतियों की भी एंट्री! विजयनगर के ‘पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज’ के ताले तोड़कर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

जबलपुर। चोरी की वारदातों में अब युवतियों की संलिप्तता भी सामने आने लगी है। विजयनगर क्षेत्र में सामने आई एक चोरी की घटना ने पुलिस के साथ-साथ कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। टिबुडे कॉम्प्लेक्स स्थित इंदिरा ऑटोमोबाइल के ‘पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज’ के ताले तोड़कर दो युवतियों ने अंदर घुसकर … Read more

शहर में आवारा जानवरों का तांडव, सांड के हमले से दूध विक्रेता की मौत

जबलपुर। शहर की हर सडक पर यमदूत बनकर घूम रहे आवारा जानवरों की धमाचौकडी से आम राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है परंतु नगर निगम की हांका गैंग लंबी तानकर सो रही है। शहर में खुलेआम घूमने वाले मवेशियों पर कोई लगाम नहीं है। इसी लापरवाही ने हाल ही में खेरमाई मंदिर के समीप … Read more

जबलपुर में भी बिक रही मिलावटी शराब, अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोला

जबलपुर। शहर व जिले में निर्धारित शासकीय दरों के विपरीत मदिरा की बिक्री, अन्य जिलों से अवैध शराब की तस्करी और संभावित मिलावटी, जहरीली शराब पर लगाम लगाने के लिए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर लाइसेंसधारी व अनधिकृत दुकानों … Read more

टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन पर पेड़ों की कटाई पर कलेक्टर सख्त, 20 हजार पेड़ों की कटाई की शिकायत पर जांच टीम गठित : कार्रवाई के आदेश

जबलपुर। रानीताल टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन पर पेड़ों की कथित कटाई और जमीन के इस्तेमाल को लेकर मामला गरमा गया है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की शिकायत के बाद कलेक्टर ने तत्काल जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंच का आरोप है कि फैक्ट्री की करीब 20 हजार पेड़ों वाली … Read more

ऐन वक्त पर एयरपोर्ट में हांफी आई इंडिगो की फ्लाइट निरस्त

जबलपुर। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह हैदराबाद से चलकर जबलपुर होते हुए इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसके चलते आगे का सफर निरस्त कर दिया गया फलस्वरूप यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैदराबाद से सही समय पर डुमना पहुंची इस फ्लाइट को … Read more

सिद्धबाबा की पहाड़ी पर सीनियर छात्रों की दबंगई, दो जूनियर छात्रों को बातचीत के बहाने बुलाया, बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल,

जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में सीनियर छात्रों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिद्धबाबा की पहाड़ी पर निजी स्कूल के सीनियर छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को बातचीत के बहाने बुलाया और कथित तौर पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत … Read more

पचमठा मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर जनाक्रोश सड़कों पर, बंद रहा उपनगरीय क्षेत्र अधारताल, मौन जुलूस निकाला

जबलपुर। कलचुरी कालीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माता महालक्ष्मी धाम पचमठा मंदिर में माता महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर आक्रोशित श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी सोमवार को सड़कों पर उतर आए। इस अवसर पर निकाले गए मौन जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी| आक्रोशित लोगों ने … Read more