रंगों की बौछारों के बीच थिरकी खाकी, पुलिस लाइन में उत्साह से मनाई गई होली

जबलपुर । होली में लगातार डियूटी के बाद कल पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली की मस्ती की| रंगों की फुहार, गुलाल की खुशबू और बॉलीवुड गीतों की धुनों के बीच पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए अपनी व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या को भूलकर उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।कार्यक्रम के … Read more

जनरेटिंग कंपनी को मिले 4 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार,सतपुड़ा, अमरकंटक और श्री सिंगाजी ने स्थापित किया नया मानक

जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई … Read more

होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत पोंडा गांव में होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद राय के रूप में हुई है।सिहोरा पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। होली खेलने के बाद वेद राय अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में … Read more

होली पर चाकूबाजी की 4 वारदातें, 5 घायल

जबलपुर, । धुरेडी पर्व पर रंगों के साथ साथ खून के छींटे भी उड़े| शहर भर में दर्जनों चाकूबाजियों की घटनाएं हुई, कुछ पुलिस थाने में दर्ज हुई तो कुछ आपस में निपट गई| गोसलपुर, माढ़ोताल और बेलबाग थाना क्षेत्रों में मारपीट की चार वारदातें सामने आई हैं| मारपीट की इस वारदात में पांच लोग … Read more

स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा मंत्री का जवाब विरोधाभासी, बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से 820 करोड़ की वसूली निकाली

जबलपुर, । मप्र विधानसभा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधायक सुरेश राजे को लिखित जवाब में बताया कि परिसरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का खर्च उपभोक्ताओं से नहीं वसूला जायेगा| नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने ऊर्जा मंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर फ्री में लगाए जाने संबंधी जवाब को विरोधाभासी बताया है| उपभोक्ता … Read more

बरगी बांध में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों के समय पर नहीं पहुंचने पर हंगामा

जबलपुर, । होली खेलने के बाद बरगी बांध जलाशय के जीरो पॉइंट पर बुधवार को नहाने गए युवकों के समूह में शामिल एक 25 वर्षीय युवक देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि सूचना के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे … Read more

चमचम में बुलबुला रहे थे कॉकरोच

जबलपुर होली के त्यौहार में मिलावट और गंदगी रोकने खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रही।खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को अँधेरदेव स्थित श्रीराम स्वीट्स एंड नमकीन तथा अधारताल चौक स्थित श्री स्वीट्स एंड बेकरी का निरीक्षण किया। … Read more

महंगाई भत्ते की हुई मांग पूरी होने पर कर्मचारी खुश सीएम का जताया आभार

सीएम बोले- पेंशनर्स को भी जनवरी-फरवरी से लाभ जबलपुर/मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय शासन ने लिया है।     अब सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के … Read more

क्षेत्रीय आधार पर सेफ्टी फायर स्टेशन स्थापित होंगे, पत्रकारवार्ता : विधायक पांडे ने बजट सत्र में रखी मांग

जबलपुर, । उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने यहां कहा कि प्रदेश के बजट सत्र में उन्होंने जबलपुर की आवश्यकताओं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विषय विधानसभा में उठाए, जिस पर सरकार का सकारात्मक जवाब भी मिला| उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आधार पर फायर स्टेशन बनाने और फायर सेफ्टी एक्ट की मांग को … Read more

समाधान योजना का अब तक 21 लाख 67 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

जबलपुर, । मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में 28 फरवरी तक 21 लाख 67 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। कुल 1043 करोड़ 53 लाख रूपए जमा किए गए हैं, जबकि 388 करोड़ 77 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है।पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 8 लाख से … Read more