जबलपुर, अगस्त क्रांति दिवस एवं भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ध्वज वंदन एवं तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक, गोल बाजार से । राष्ट्रध्वज को सलामी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात तिरंगा मार्च प्रारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता ने देशभक्ति के नारों के साथ मार्च में शामिल हुए।तिरंगा मार्च शहीद स्मारक, गोल बाजार से मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, तिलक भूमि तलैया, अंधेरदेव एवं विक्टोरिया होते हुए गांधी स्मारक, टाउन हॉल पहुंचा, जहां कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद हुआ था। “करो या मरो” और “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के नारों ने देशवासियों में स्वतंत्रता का नया जोश पैदा किया। अगस्त क्रांति दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव , प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, विधायक श्लखन घनघोरिया दादा मदन तिवारी जी, पूर्व विधायक विनय सक्सेना , पूर्व विधायक एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा मध्य प्रदेश सह प्रभारी सी पी गौतम शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी , ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिव नामदेव , महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकरिया
, प्रभारी विजय साहू , महिला विंग कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी जैसवाल , जिला अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती मीनाक्षी स्वामी जी, नेता प्रतिपक्ष श
अमरीश मिश्रा , गुड्डू नबी सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, अशोक यादव, मनोज बैरागी, गुड्डू चौबे, कमलेश यादव, मुबारक खान, इस्माइल, मंगल सिंह, विवेक अवस्थी, शिव कुमार चौबे, मनोज नामदेव, विष्णु विनोदिया, रज्जु सराफ, बंटी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च में सहभागिता कीकार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।