चार सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, 10,रुपये और सट्टा पर्चियां जब्त

जबलपुर। शहर में अवैध सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को सट्टा लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 सट्टा पर्चियां और 10,290 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया … Read more

चलित न्यायालय की कार्रवाई: 14 वाहनों के चालान काटे

जबलपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना कैंट क्षेत्र के यादगार चौक आम रोड पर चलित न्यायालय की कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 14 चालान बनाए गए और … Read more

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: जबलपुर के आर के सैनी और नित्यानंद मिश्रा टॉप 10 में कायम

जबलपुर। स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 29वें दिन की गिनती पूरी होने के बाद अब सिर्फ उज्जैन, उमरिया और विदिशा जिलों के प्रथम वरीयता मतों की गणना शेष है। गुरुवार को सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ के मतों की गिनती पूरी कर ली गई।मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस … Read more

उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे संभागायुक्त,निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर

जबलपुर, । संभागायुक्त धनंजय सिंह ने गुरुवार को जबलपुर जिले के उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक गतिविधियों, अधोसंरचना विकास और रोजगार सृजन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगों के विस्तार और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान … Read more

चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले से  साढ़े तीन लाख के जेवर बरामद

जबलपुर। जीआरपी थाना जबलपुर ने चलती ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख 52 हजार 420 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।रेल पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में चलाए … Read more

आयकर दिवस पर अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता,

जबलपुर। आयकर दिवस-2026 के अवसर पर आयकर विभाग ने गुरुवार को पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कराधान के महत्व, कर अनुपालन के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।प्रधान आयकर आयुक्त … Read more

जीसीएफ विद्यानगर में रविंद्र रेड्डी की जंगी सभा,आठवें वेतन आयोग और चुनाव को लेकर साधा निशाना

जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) में 25 जुलाई को होने वाले कार्य समिति चुनाव से पहले चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में मजदूर कर्मचारी मोर्चा के समर्थन में ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयीज फेडरेशन (एआईडीईएफ) के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं जेसीएम काउंसिल तथा आठवें वेतन आयोग की ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य रविंद्र रेड्डी … Read more

पशु चिकित्सकों ने सीखी आधुनिक शल्य तकनीकें

जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के पशु सर्जरी, चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी विभाग तथा मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 23 जुलाई 2026 तक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सर्जरी विषय पर तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मैदानी स्तर पर … Read more

तड़के सियार का कहर, घरों में घुसकर सात लोगों को किया लहूलुहान

जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र के कन्हाई देवरी गांव की इंदिरा कॉलोनी में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सियार रिहायशी बस्ती में घुस आया और अलग-अलग घरों में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में सात ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत … Read more

हाई कोर्ट के आदेश पर शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, विरोध और तनाव के बीच 75 झुग्गियां हटीं

जबलपुर। अधारताल तहसील के  शताब्दीपुरम लक्ष्मीपुर आदि प्लाजा के पास विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर बनी लगभग 75 झुग्गियों … Read more