चार सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, 10,रुपये और सट्टा पर्चियां जब्त

जबलपुर। शहर में अवैध सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को सट्टा लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 सट्टा पर्चियां और 10,290 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडे अस्पताल के सामने संगम चाय की दुकान के पास अवैध रूप से सट्टा लिखा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अच्छेलाल चौधरी  निवासी सिंधी कैंप, विजय कुमार गुप्ता  निवासी सरस्वती कॉलोनी, प्रदीप कोरी  निवासी घमापुर और संजय जैन  निवासी शांतिनगर, गोहलपुर शामिल हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 17 सट्टा पर्चियां और 10,290 रुपये नकद बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4(क) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।