बंद पड़ी टेलीकॉम फैक्ट्री को बनाया जाए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब

जबलपुर। शहर की ऐतिहासिक टेलीकॉम फैक्ट्री की भूमि और उपलब्ध औद्योगिक अधोसंरचना का उपयोग आधुनिक टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में किए जाने की मांग उठी है। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने केंद्र और राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस पहल … Read more

पटवारियों का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे : सिंघार, भूख हड़ताल स्तर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

जबलपुर। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे पटवारियों से मिलने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत पटवारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और ज्ञापन … Read more

गरिमा अभियान में मनचलों पर शिकंजा

जबलपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘गरिमा अभियान’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल ने स्वयं स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास बेवजह घूम रहे मनचलों तथा बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।इस दौरान … Read more

आवारा कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 14 अगस्त को

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने 140 पृष्ठों की रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच प्रदेशभर में … Read more

रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 21 से चार दिवसीय जबलपुर दौरे पर

जबलपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा 21 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जबलपुर आएंगे। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन हरपाल रूपरा भी रहेंगी। दौरे का उद्देश्य रोटरी क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा, पदाधिकारियों से संवाद तथा सेवा परियोजनाओं को नई दिशा देना है।डिस्ट्रिक्ट … Read more

38 साल पुराने विनोबा भावे 132 केवी सबस्टेशन का उन्नयन, बिजली आपूर्ति होगी अधिक विश्वसनीय

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने शहर के 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन का रीमॉडलिंग एवं अपग्रेडेशन कार्य पूरा कर लिया है। करीब 38 वर्ष पुराने इस सबस्टेशन के उन्नयन से उच्च न्यायालय, सिविल लाइंस, रेलवे, कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट, सिविक सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अब पहले से अधिक विश्वसनीय … Read more

लायंस का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह

“जबलपुर|पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रसर लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल, सिटी,उदय एवं जाबालि का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह 03 अगस्त 2026 को होटल कल्चुरी में रंगारंग आतिशबाज़ी एवं बैंड की धुन के साथ संपन्न हुआ।   समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई से पधारे द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ लायन अनिल अग्रवाल, शपथ अधिकारी … Read more

खितौला में बड़ी चोरी का खुलासा, चोरी के पैसों से खरीदी लग्जरी कारें; तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। खितौला थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के बाद ऐशो-आराम की जिंदगी शुरू कर दी थी और चोरी की रकम से कारें खरीद ली थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 31 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी के … Read more

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव:राकेश सिंह भदौरिया ने कोटा पार कर दर्ज की जीत

जबलपुर, । मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव-2026 की मतगणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल वैध मतों के आधार पर 2,48,392 मत-मूल्य का कोटा निर्धारित किया गया था। इस कोटा को केवल एक प्रत्याशी राकेश सिंह भदौरिया ने पार किया, जिन्हें … Read more

9 अगस्त को जिला साहू समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

जबलपुर। जिला साहू समाज द्वारा समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मानस भवन, जबलपुर में किया जाएगा।जिला साहू समाज के प्रचार मंत्री राज साहू ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने … Read more