9 अगस्त को जिला साहू समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

जबलपुर। जिला साहू समाज द्वारा समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मानस भवन, जबलपुर में किया जाएगा।जिला साहू समाज के प्रचार मंत्री राज साहू ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा और प्रतिभा के सम्मान की परंपरा को सशक्त बनाना है। जिला साहू समाज द्वारा सभी स्वजातीय  बंधुओ से उपस्थित के अपील की गई है