“जबलपुर|पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रसर लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल, सिटी,उदय एवं जाबालि का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह 03 अगस्त 2026 को होटल कल्चुरी में रंगारंग आतिशबाज़ी एवं बैंड की धुन के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई से पधारे द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ लायन अनिल अग्रवाल, शपथ अधिकारी पूर्व डि गवर्नर एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि पूर्व डि गवर्नर लायन प्रकाश चांडक ,डि. कैबिनेट सेक्रेटरी लायन भरत अग्रहरि, रीज़न चेयरपर्सन लायन अरविंद झिंगरन एवं लायन नीलम खरे, जोन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह लोधी, लायन मनीषा सोनी, लायन ज्योति तिवारी एवं लायन रश्मि गुप्ता रही।
क कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन,गणेश वंदना के साथ किया गया।ध्वज वंदना का पठन श्रीमती सिमरन कौर द्वारा किया गया।
शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन द्वारा क्लब में नवागत सदस्य नंदलाल डेंगरा, विनोद जैन, हरीश खटवानी एवं अशोक कुंदनानी तथा सत्र 2026-27 के लिये क्लब अध्यक्ष लायन राजेश डेंगरा,सचिव लायन उमाशंकर सिंह,कोषाध्यक्ष लायन राजीव शर्मा, लायंस क्लब सिटी अध्यक्ष लायन चंचल बाजपेई, लायंस क्लब उदय अध्यक्ष लायन शिवकुमारी द्विवेदी, लायंस क्लब जाबालि अध्यक्ष लायन सुनीता अग्रवाल एवं कार्यकारिणी के सभी लायन सदस्यों को अपने कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। लायन के.के. गुमास्ता एवं लायन अरविन्द झिंगरन द्वारा संपादित क्लब की पत्रिका “संकल्प ” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया , तत्पश्चात् डेंगरा परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के हाथ से ” राजकुमारी बाई बाल निकेतन अनाथालय” को सहायता राशि प्रदान की गई। आयोजन में लायन मिर्जा रमानी , मुकेश अग्रवाल , अजय गुप्ता,मथुरा चौबे, लायन सुलोचना अग्रहरि,एम एम नेमा, गिरीश वर्मा, ज्ञान जायसवाल,शरद सोनी ,आर के सोनी, पप्पी खान ,विजय कुमार,धीरेन्द्र सिंह, मो .शमशाद , इंद्रजीत सिंह चक्कल, राजीव नेमा,संदीप गुप्ता, संतोष नेमा , राजबहोर साहू एवं अन्य क्लबों के सम्माननीय लायन सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। आमंत्रित सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन प्रकाश नेमा एवं लायन के. के . गुमास्ता द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन लायन राजीव शर्मा द्वारा किया।