एमपी ट्रांसको के रिसर्च का पूरे पावर सेक्टर को मिले लाभ : तिवारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने 220 केवी सब स्टेशन नयागांव, जबलपुर से निकलने वाली 132 केवी नयागांव व्हीकल फैक्ट्री-विनोबा भावे लाइन पर टावरों की अर्थिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कंपनी के अभियंताओं द्वारा किए गए नवाचारों और रिसर्च आधारित कार्यों का फील्ड में पहुंचकर … Read more

मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण से महंगा होगा इलाज : कोष्टा

जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने प्रदेश सरकार द्वारा 9 मेडिकल कॉलेजों को निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का यह कदम इलाज को और महंगा करेगा।कोष्टा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें सभी … Read more

सेवा संकल्प अभियान में एसपी समेत 70 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

जबलपुर। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली जबलपुर पुलिस ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मानवता की सेवा में भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जबलपुर पुलिस, विक्टोरिया अस्पताल और रोटरी क्लब … Read more

ऑटो में सफर के दौरान पर्स में रखे जेवर पार

जबलपुर। कटनी से रक्षाबंधन पर जबलपुर आई एक महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने हनुमानताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार अमीरगंज मोहल्ला माधवनगर, … Read more

नायब तहसीलदार के नाम पर 8 हजार की रिश्वत लेते प्राइवेट कर्मचारी को लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा

मंडला। कृषि भूमि के नामांतरण आदेश के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को उप तहसील बम्हनी बंजर के कार्यालय परिसर में ट्रैप कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राइवेट व्यक्ति हरीश सिंगौर को रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में नायब तहसीलदार अजय श्रीवास्तव की भूमिका … Read more

धुआंधार में जान जोखिम में डाल रहे बच्चे, तेज बहाव के बीच लगा रहे छलांग

जबलपुर। विश्वप्रसिद्ध संगमरमर की चट्टानों से घिरे भेड़ाघाट के धुआंधार जलप्रपात में इन दिनों नर्मदा का जलस्तर और बहाव बेहद तेज है। बारिश के पानी की अधिकता से धुआंधार ओवरफ्लो हो रहा है और फॉल प्वाइंट के बाहर तक नदी की तेज लहरें दिखाई दे रही हैं। ऐसे खतरनाक हालात के बीच बच्चे अपनी जान … Read more

निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं,

जबलपुर। कटनी जमीन सौदा मामले में एफआईआर निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंचीं तत्कालीन निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को फिलहाल अदालत से अंतरिम राहत नहीं मिली है। जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने राज्य को मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अब प्रकरण की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।नेहा पच्चीसिया … Read more

एनएसयूआई ने किया कुलगुरु निवास पर प्रदर्शन

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार को बीए-एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की हिंदी लैंग्वेज परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे गए हैं। विरोध में कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और एनएसयूआई के साथ कुलगुरु … Read more

यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर को लेकर व्यापारियों में चिंता,कैट ने पुनर्विचार की मांग की

जबलपुर /केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान व्यवस्था में किए गए नए प्रावधानों के तहत ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यक्ति से व्यापारी (P2M) लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किया जाना प्रस्तावित है। ₹75,000 या उससे अधिक के लेन-देन पर एमडीआर अधिकतम ₹300 प्रति लेन-देन तक सीमित रहेगा। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर … Read more

छात्रसंघ चुनाव की अंतिम मार्गदर्शिका जल्द जारी करने की मांग, याचिकाकर्ता अदनान अंसारी ने उच्च शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन, प्रत्यक्ष निर्वाचन सहित कई मांगें उठाईं

जबलपुर। लंबे अंतराल के बाद प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज करने की मांग उठने लगी है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं छात्रसंघ चुनाव के याचिकाकर्ता अदनान अंसारी के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रसंघ चुनाव का रोडमैप तैयार करने के लिए गठित समिति के सदस्य एवं अतिरिक्त संचालक, उच्च … Read more