नहरों के रास्ते बदहाल, खेतों तक कैसे पहुंचेंगी पराली निस्तारण की मशीनें….?, बरगी बांध की नहरों के किनारे गड्ढे और झाड़ियों का कब्जा, सिमरिया-भर्रा में किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

जबलपुर। धान की कटाई के बाद पराली निस्तारण को लेकर किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। शासन पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने और वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर रहा है, लेकिन खेतों तक पराली निस्तारण की मशीनें पहुंचाने वाले रास्तों की बदहाली दूर करने पर ध्यान नहीं … Read more

नर्मदा में स्नान-पूजन के लिए निकली महिला का 2 दिन बाद मिला शव

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ गुड्डन यादव का शव सोमवार को लम्हेटा स्थित सिद्ध घाट पर नर्मदा नदी में उतराता मिला। वह 17 अक्टूबर की सुबह नर्मदा तट पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने … Read more

नवरात्र में ट्रैफिक प्लान तीन-चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट

जबलपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान शहर के देवी मंदिरों और दुर्गा प्रतिमा स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी की शाम से देर रात तक प्रमुख धार्मिक स्थलों, व्यस्त बाजारों और मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की … Read more

अब बच्चों के मुंह से दूध छीनने लगी महंगाई, जबलपुर में खुले दूध के दाम 80 रुपए लीटर

जबलपुर। महंगाई की मार अब घरों के बजट से निकलकर बच्चों के गिलास तक पहुंच गई है। कभी हर घर की बुनियादी जरूरत माना जाने वाला दूध अब आम परिवारों की जेब पर भारी पड़ने लगा है। शहर में निजी डेयरी संचालकों और घर-घर दूध पहुंचाने वाले विक्रेताओं ने अचानक 2 से 5 रुपए प्रति … Read more

पिछड़ों और गरीबों को अधिकारों से वंचित करना पड़ेगा महंगा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पूर्व मंत्री राजमणि पटेल के उद्गार

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा कि पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को अपने हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित … Read more

जसूजा सिटी गरबा उत्सव में बवाल, पहचान पत्रों की जांच को लेकर दो पक्षों में झूमाझटकी

जबलपुर। धन्वंतरि नगर स्थित जसूजा सिटी में आयोजित गरबा उत्सव के दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के पहुंचने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। संगठन के पदाधिकारी गरबा में शामिल होने पहुंच रहे प्रतिभागियों के पहचान पत्रों की जांच करने पहुंचे थे। इस पर आयोजकों के निजी सुरक्षा कर्मियों ने आपत्ति जताई। देखते ही … Read more

एमपी ट्रांसको ने 3 माह में ऊर्जीकृत किया 50 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

जबलपुर\ इंदौर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने चुनौतीपूर्ण मौसमी परिस्थितियों के बावजूद लगभग तीन माह के अल्प समय में इंदौर के 132 केवी जीआईएस महालक्ष्मी नगर सबस्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। दशहरा और दीपावली के दौरान बढ़ती बिजली मांग तथा आगामी गर्मियों में संभावित … Read more

शूर्पणखा के अपमान से भड़का रावण, छलपूर्वक किया माता सीता का हरण, करुण प्रसंग ने श्रद्धालुओं की आंखें की नम

जबलपुर – श्री रामलीला समिति गढ़ा जबालीपुरम के सिद्ध मंच पर षष्टीपूर्ती 60वें रामलीला महोत्सव के नौवें दिवस शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध एवं माता सीता हरण की हृदयस्पर्शी लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, माता सीता के हरण और प्रभु … Read more

मांगे पूरी न होने पर प्रदेश में छा सकता है अंधकार, बिजली अभियंताओं ने किया प्रदेश भर में आंदोलन का शंखनाद

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने कनिष्ठ एवं सहायक अभियंताओं की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और संवर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन का शंखनाद किया है। संघ के इंजीनियर अशोक जैन एवं निपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिजली अभियंता विद्युत कंपनियों की रीढ़ हैं। उन्होंने चेतावनी … Read more

कबाड़ में विस्फोट से बचे शमीम कबाड़ी फर्जीवाड़े में अंदर

जबलपुर। अधारताल थाना अतंर्गत खजरी-खिरिया क्षेत्र में रजा मेटल इंडस्ट्री में हुए बहुचर्चित कबाड़खाना विस्फोटकांड के बाद शमीम कबाड़ी का नाम न केवल विस्फोटक सामग्री के भंडारण, बल्कि कथित फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट बनवाने से जुड़े विवादों में भी सामने आया था। इस मामले ने पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच और संबंधित व्यक्तियों … Read more