सुप्रीम कोर्ट से अब्दुल रज्जाक को मिली नियमित जमानत

जबलपुर। जबलपुर के हिस्ट्री चीटर अब्दुल रज्जाक को ओमती थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 से जुड़े अपराधिक मामलें में सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत की राहत मिल गई। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अभियोजन के रुख में आए बदलाव तथा ट्रायल में संभावित विलंब को महत्वपूर्ण परिस्थितियां मानते हुए यह … Read more

डायबिटीज, मोटापा पर राष्ट्रीय दोस्तीकॉन 22 अगस्त से

नागपुर। डायबिटीज, मोटापा और डायबेटिक फुट पर देशभर के विशेषज्ञों का राष्ट्रीय मंथन दोस्तीकॉन 2026 में होगा। दो दिवसीय नेशनल डायबिसिटी कॉन्क्लेव का आयोजन 22 और 23 अगस्त को होटल रीजेंटा सेंट्रल, जगनाडे चौक, नागपुर में किया जाएगा। सम्मेलन की थीम “गुडबाय डायबेसिटी, गुडबाय डायबेटिक फुट” रखी गई है। इसमें डायबिटीज, मोटापा, मेटाबॉलिक स्वास्थ्य और … Read more

एमपी ट्रांसको ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कर्मी सम्मानित

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग छैगांव में कार्यरत मेंटेनेंस कर्मी राकेश ठाकुर तथा आउटसोर्स कर्मचारी महेंद्र सिंह चौहान (बेल्टमैन) को विपरीत परिस्थितियों में ट्रांसमिशन लाइन ब्रेकडाउन का त्वरित एवं सफल निराकरण करने के लिए जबलपुर में सम्मानित किया गया। जून माह में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने … Read more

हरिनाम संकीर्तन से, घर-घर पहुंच रही सनातन संस्कृति की सुगंध

जबलपुर। श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जाबालीपुरम के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास संकीर्तन महोत्सव के 20वें दिवस पर श्याम नगर कॉलोनी, गढ़ा स्थित श्रीमती गौतम के निवास पर प्रातः हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सानिध्य में मंगलाचरण एवं गुरु वंदना के साथ भव्य संकीर्तन संपन्न हुआ। संयोजक देवेंद्र … Read more

मप्र हाईकोर्ट बार चुनाव अधिकारिक घोषणा अभी बाकी, मृगेंद्र सिंह अध्यक्ष और असीम सचिव निर्वाचित

जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मृगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, वहीं अधिवक्ता संघ के सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शानदार जीत हासिल की। दोनों चुनाव परिणामों को लेकर दिनभर अधिवक्ता परिसर में गहमागहमी और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार अध्यक्ष पद … Read more

सीजन में पहली बार खुले बरगी बांध के 9 गेट, नर्मदा के जलस्तर में 3 से 4 फुट की वृद्धि

जबलपुर। बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो तेज बारिश के फलस्वरूप से बरगी बांध में पानी की आवक तेजी से बढने के चलते इस सीजन में पहली बार बांध के 9 गेट मंगलवार पूर्वान्ह 11 बजे खोल दिए गए हैं। मंगलवार को बांध का जल स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचने से पूर्व सुबह … Read more

शक्ति भवन में एमपी ट्रांसको की महिला कार्मिकों ने वंदे मातरम् से बांधा समां

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की महिला कार्मिकों की टीम ने शक्ति भवन, में आयोजित विद्युत कंपनियों के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की सुमधुर और गरिमामय प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट गायन शैली और अनुशासित प्रस्तुति के कारण एमपी ट्रांसको की टीम को इस समारोह … Read more

शक्कर के दामों में उबाल, 5 दिन में 10 रुपए किलो महंगी

जबलपुर। आम आदमी की रसोई में मिठास घोलने वाली शक्कर अब महंगाई की ऐसी कड़वाहट दे रही है कि घर का बजट बिगड़ने लगा है। पिछले महज पांच दिनों में शक्कर के दाम में करीब 10 प्रति किलो का उछाल आया है। थोक बाजार में भाव बढ़कर लगभग 6150 प्रति क्विंटल पहुंच गया है, जिसके … Read more

आयुष्मान भारत और आरबीएसके का वरदान, 9 माह के विनायक को मिला नया जीवन

जबलपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। जबलपुर के रांझी क्षेत्र निवासी 9 माह के मासूम विनायक सिंह को गंभीर हृदय रोग से जूझने के बाद मुंबई के प्रतिष्ठित नारायणा हृदयालय में निःशुल्क और सफल हृदय शल्यक्रिया के जरिए नया जीवन मिला है। घर-घर … Read more

15 अगस्त को लेकर जबलपुर में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर सघन सुरक्षा जांच

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले में हाई अलर्ट जारी रखते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मालगोदाम, … Read more