त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर लगी दुकानों में भड़की आग, 17 दुकानें खाक, दशहरे के भीड़ में फंसे रहे दमकल वाहन


जबलपुर। भेड़ाघाट रोड पर तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात दशहरे की अचानक आग लग गई। आग मंदिर परिसर के बाहर बनी दुकानों की कतार में लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 17 दुकानें जलकर खाक हो गई है| आग लगने का कारण अभी अज्ञात है| बताया गया है कि विजयदशमी के दिन शहर में चारो तरफ भीड़भाड़ होने की वजह से दमकल वाहनों को प पहुंचने पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिससे आग को भडकने का मौका मिला, कई जगह पर दशहरे की भीड़ में दमकल वाहन फंसे रहे|
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पहले एक दुकान में लगी और कुछ ही मिनटों में पास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में पूजा सामग्री, अगरबत्ती, कपड़े और त्योहारी सामान रखा था, जिसके कारण लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस और मंदिर समिति के लोगों ने तुरंत श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।