आनन्द प्रकाश राणे बने pwd मुख्य अभियंता

जबलपुर  / लोक निर्माण विभाग जबलपुर परिक्षेत्र मुख्य अभियंता का कार्यभार आनन्द प्रकाश राणे  एवं जबलपुर मंडल जबलपुर का कार्यभार अधीक्षण यंत्री बी एल भलावी ने ग्रहण कर लिया हैं । मुख्य अभियंता आर एल वर्मा का भोपाल प्रमुख अभियंता के पद पर स्थानांतरण होने के कारण अयस्थाई रूप से अधीक्षण यंत्री डी के सारीवान  इस पद का कार्यभार सम्हाल रहे थे। मुख्य अभियंता ने कार्यालय के कर्मचारियों से सीट में जाकर मुलाकात कर कार्य की जानकारी ली। आनन्द प्रकाश राणे के मुख्य अभियंता  पद पर नियुक्त होने पर लोक निर्माण विभाग भवन अधीक्षण यंत्री शिवेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मनीष ठाकुर,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जी पी द्विवेदी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजा राम डेहरिया, नितिन सेलेट, संजय मजूमदार, अनुराग गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रोशन पासी, अरविंद शाहू, अरविंद बनखेड़े ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।