जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक संस्था ‘कादम्बरी’ का अखिल भारतीय साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह शहीद स्मारक सभागार में संपन्न हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज एवं प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आए 129 साहित्यकारों को कुल 4 लाख 18 हजार 200 रुपये की सम्मान राशि, मानपत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने साहित्यकारों को समाज का द्रष्टा बताते हुए कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की संवेदनाओं, परिस्थितियों और समय के यथार्थ को अभिव्यक्त करते हैं।
‘कादम्बरी’ के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे ने कहा कि कादम्बरी का सम्मान मनीषियों की स्मृति का सम्मान है,यह श्रद्धा की पावन अंजुरी है।महामंत्री राजेश पाठक प्रवीण ने सम्मानित साहित्यकारों का परिचय देते हुए समारोह का संचालन किया।विशिष्ठ अतिथि अशोक मनोध्याय,डॉ. जितेंद्र जामदार,डॉ. गीता शर्मा, सहित साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।प्रारम्भ में सेम सीनियर सिटीजन द्वारा देशभक्ति नाटक, मोती शिवहरे एवं आरती श्रीवास्तव के निर्देशन में वंदना नृत्यों को प्रस्तुत किया गया। समारोह में डॉ.अनामिका तिवारी,डॉ.लखविन्दर कौर जस्सल,ज्योति मिश्रा,ज्योति प्यासी,नौमी श्रीवास्तव,राकेश माहेश्वरी सहित 14 कृतियों का विमोचन हुआ।
इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान विमल बुंदेला (छतरपुर), स्व. ब्रह्मदत्त तिवारी सम्मान सुधाकर शर्मा (बालाघाट), स्व. महेशकिशोर शर्मा सम्मान डॉ. अनुज प्रताप सिंह (मिर्जापुर), स्व. लक्ष्मी शर्मा सम्मान डॉ. पशुपतिनाथ उपाध्याय (अलीगढ़), स्व.ओंकार दुबे सम्मान गिरिमोहन गुरु (नर्मदापुरम), स्व. डॉ. गार्गीशरण मिश्रा सम्मान भगत दुबे एवं डॉ. संध्या जैन श्रुति, स्व. ओंकार प्रसाद तिवारी सम्मान सुरेंद्र कौशिक (यूएसए),एवं देवेंद्र मिश्रा, पं.अश्वनी कुमार पाठक सम्मान डॉ. सुधा गुप्ता एवं डॉ.आध्या प्रसाद सिंह, स्व. रामेंद्र तिवारी सम्मान प्रबोध गोविल (जयपुर), सेठ गोविंददास सम्मान मुक्तिनाथ झा (बिहार), स्व. विश्वंभर दयाल अग्रवाल सम्मान नरेंद्र दीपक (भोपाल), स्व. भवानी प्रसाद तिवारी सम्मान जगदीश मोहन रावत, स्व. डॉ. सुमित्र सम्मान कैलाशनाथ वाजपेयी, लक्ष्मीदेवी देवपुरा सम्मान वीरेंद्र निर्झर (बुरहानपुर)स्व. राजेश दुबे सम्मान मनोरमा श्रीवास्तव (भोपाल), स्व. डॉ. जमालुद्दीन सम्मान वीरेंद्र चंद्रसखी (गाजियाबाद) देवदास मयला सम्मान सुनील बाजपेयी (लखनऊ), स्व.जवाहरलाल तरुण सम्मान डॉ. गिरिजा नरवरिया (भिंड),महीयसी प्रभासिंह सम्मान डॉ. रविबाला महाजन(खरगौन)सुखेन्द्र सिंह सम्मान डॉ.विजय प्रकाश सैनी को दिया गया।इसके अतिरिक्त स्व.अवधेश कुमार माथुर,डॉ.कृष्णकांत चतुर्वेदी,स्व. प्रेमकिशोर भार्गव,स्व.हनुमानप्रसाद शर्मा,स्व.सुशील कुमार पांडे,स्व.रमा आलोक,स्व.डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव,स्व.डॉ. गायत्री तिवारी,स्व.नीना माथुर, स्व.श्रवण दीपावरे, स्व. सिद्धार्थ भट्ट, स्व. आशा देवी दुबे, स्व. आशुतोष तिवारी, स्व. सुधीर वाजपेयी, स्व. अवधेश माथुर, स्व. विद्यासागर शर्मा, स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा, स्व. प्रेमकिशोर भार्गव की स्मृति में भी सम्मान प्रदान किए गए।अतिथि स्वागत राजेंद्र मिश्रा, अमरेंद्र नारायण,प्रतुल श्रीवास्तव,विजय जायसवाल, यशोवर्धन पाठक, संतोष नेमा,आशुतोष तिवारी डॉ. संध्या श्रुति,सिद्देश्वरी सराफ,आरती श्रीवास्तव, अस्मिता शैली, प्रभा शील, ज्योति मिश्रा, ज्योति प्यासी, गीता पाण्डे, एड.भावना निगम, विनीता पेगवार,तरुणा खरे,गीता पांडे,प्रीति नामदेव,राजीव गुप्ता,चंद्रकांत जैन ने किया।