गौवंश अवशेष मिलने पर हिंदू सेवा परिषद का विरोध, फैक्ट्री प्रबंधन को सौंपा

जबलपुर। हिंदू सेवा परिषद ने गौवंश की कथित हत्या एवं गौमांस तथा हड्डियों की तस्करी के विरोध में सोमवार को भेड़ाघाट स्थित नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
परिषद के अनुसार 22 जून की रात गोहलपुर मार्ग से गुजर रही एक पिकअप वाहन का कार्यकर्ताओं ने पीछा किया। वाहन से दुर्गंध आने पर जांच करने पर उसमें गौवंश के अवशेष पाए जाने का दावा किया गया। पूछताछ में चालक ने कथित रूप से सामग्री को भेड़ाघाट स्थित फैक्ट्री ले जाने की जानकारी दी।मामले की सूचना भेड़ाघाट और गोहलपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिंदू सेवा परिषद ने फैक्ट्री और संबंधित पक्षों की जांच कर दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान सचिन पटेल, अंकित साहू, अखिलेश पटेल, जीवेश पांडेय, तीरथ सिंह, आयुष मिश्रा, रजनीश दुबे, शुभम पटेल, विशाल दुबे, दीपक साहू, साहिल कुशवाहा, हरिओम दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।