लोकमंगल के लिए किया गया क्रोध भी कल्याणकारी: जगतगुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य

जबलपुर। नरसिंह मंदिर गीता धाम में आयोजित श्रावण मास महोत्सव के दौरान जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव का रौद्र रूप हमें अधर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि क्रोध किसलिए किया गया, यह अधिक महत्वपूर्ण है। द्वेष से किया गया क्रोध अहितकारी है, लेकिन लोकहित, धर्म रक्षा और अन्याय के विरोध में किया गया क्रोध भी कल्याणकारी होता है।उन्होंने कहा कि सामर्थ्यवान होकर अन्याय और अनीति को सहन करना भी उसे बढ़ावा देना है। भगवान शिव कल्याण स्वरूप हैं, इसलिए उनका रौद्र रूप भी लोकमंगल का संदेश देता है।श्रावण मास के अवसर पर नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज में प्रतिदिन सुबह 9 बजे महाराज जी के सानिध्य में रुद्राभिषेक, महापूजन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।महाभिषेक में जगदीश गीता साहू, पार्षद प्रतिभा भापकर, इंद्रकुमार साहू, साधना साहू, राजेंद्र प्यासी, लोकराम कोरी, प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।