गुप्तेश्वर महादेव ने धारण किया भील स्वरूप

जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के सानिध्य में भगवान गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य भील श्रृंगार किया गया। मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।गुप्तेश्वर सेवा समिति द्वारा सावन में प्रतिदिन भगवान का नित्य नवीन श्रृंगार किया जा रहा है। इस अवसर पर सार्थक परिहार, एडवोकेट उत्कर्ष रावत, सर्वेश रजक, कमलेश जायसवाल, राजेंद्र त्रिपाठी, अश्वनी मालवीय, आशीष एवं अतुल उपस्थित रहे।


Show quoted tex