जबलपुर। श्री रामलीला समिति गढ़ा जबालीपुरम के सिद्ध मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की भव्य लीला का मंचन किया गया। भगवान शिव के धनुष भंग होने के पश्चात महाराज जनक ने चक्रवर्ती सम्राट दशरथ को बारात सहित जनकपुरी आमंत्रित किया। वैदिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के बीच भगवान श्रीराम का माता सीता से, भरत का मांडवी से, लक्ष्मण का उर्मिला से तथा शत्रुघ्न का श्रुतिकीर्ति से विवाह संपन्न हुआ। चारों राजकुमारों के विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।विवाहोत्सव के अंतर्गत आयोजित पांव पखराई कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह के अनुज श्री लेखराज सिंह ‘मुन्ना भैया’, स्थायी सदस्य सीताराम दुबे, डॉ. अखिलेश गुमास्ता, पार्षद प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल एवं मंडल अध्यक्ष प्रणय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती पूजा सतीश कोष्टा ने शक्ति के अभिनयकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान किए।
कुंअर कलेवा और प्रसाद वितरण बना आकर्षण
विवाहोत्सव में कुंअर कलेवा एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। भजिया, जलेबी, गुजिया, दूध, खीर, फल, मिठाई एवं नमकीन सहित विभिन्न पकवानों की व्यवस्था डॉ. नीना भूपेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी एवं अरुण चौबे द्वारा की गई।
समिति के संचालक अशोक मनोध्याय, अध्यक्ष एवं निर्देशक राजेश मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट अरुण दीक्षित, लोकराम कोरी, रमाशंकर कटारे, राजेंद्र प्यासी, शरद दुबे कुररिया, उमाशंकर मिश्रा, हरीश मनोध्याय, नीलेश चौबे, सह-निर्देशक मोती शिवहरे, राजेश नेमा, विजय नेमा, कैलाश नेमा, प्रमोद तिवारी, दिनेश मिश्रा, इंदुलता प्यासी, अनीता मिश्रा, सुधा यादव, छाया अरुण मिश्रा, भोलाराम खत्री, विद्या केवट, पूजा कोष्टा, संजय तिवारी (चेरीताल), नीरज दुबे, हनुमंत सिंह रघुवंशी, गनपत कोष्टा, अशोक बघेल ‘दादा भाई’, पंकज अवस्थी, मदन गोपाल पटेल, दीपक कोष्टा, पंचम सोनी, विनायक तिवारी, देवेंद्र मनोध्याय, जितेंद्र सोनी एवं निखिल पटेरिया सहित समिति के पदाधिकारियों, स्थायी एवं आजीवन सदस्यों ने पांव पखराई कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंथरा-कैकई संवाद ने बांधा समां
विवाहोत्सव के उपरांत मंथरा-कैकई संवाद की रोचक लीला का मंचन हुआ। जनक, कैकई, मंथरा एवं दशरथ की भूमिकाओं में क्रमशः नितिन पटेल, राजेश परोहा, श्याम मिश्रा एवं मोती शिवहरे ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय की उपस्थित दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
आज होगा राम वन गमन एवं केवट संवाद का मंचन
श्री रामलीला समिति के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कैकई-दशरथ संवाद, राम वन गमन, निषाद प्रसंग एवं केवट संवाद की भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।