जबलपुर। कार्तिक मास की पावन वैकुण्ठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाली श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक नीरज सिंह तथा कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति, जबलपुर के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
समिति के संस्थापक पं. मनमोहन दुबे ने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, जनसेवा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का पावन माध्यम है।
मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव देवेंद्र नेमा, संयुक्त सचिव अखिलेश उर्फ पप्पू चौबे, अजय पांडे, अतुल पटेल, मोहित पटेल तथा महर्षि गौतम आश्रम के संस्थापक संजय गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।