गढ़ाफाटक के राजा की भव्य महाआरती 24 सितंबर को

जबलपुर। गुरुवार, 24 सितंबर को रात्रि 7:30 बजे बड़ी महाकाली, कालीधाम गढ़ाफाटक में श्री बाल गणेश उत्सव समिति कालीधाम, गढ़ाफाटक (गढ़ाफाटक का राजा) के तत्वावधान में भव्य महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।आयोजन में भगवान श्री गणेश की विशेष आराधना एवं महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। समिति के पदाधिकारी कृष्णा चौरसिया, वेदांत चौरसिया, ध्रुव नामदेव, वेदांत बर्मन, नमन नामदेव सहित समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।