1100 कमल फूलों से भगवान गणेश का अभिषेक

जबलपुर। भवानी नवयुवक गणेशोत्सव समिति कजरवारा में आज पंडित श्री अनंता तिवारी के साथ आठ प्रकांड पंडितों द्वारा भगवान श्री गणेश का 1100 कमल पुष्पों से अभिषेक किया गया। करीब चार घंटे चले अभिषेक एवं पूजन में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यजमान सुरेश उपाध्याय, अनुराधा उपाध्याय, सचिन एवं सपना उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजन कराया। समिति के अनुसार सुरेश उपाध्याय द्वारा प्रतिवर्ष कमल के फूल और मगज के लड्डुओं से भगवान गणेश का अभिषेक किया जाता है।इस अवसर पर आशीष, सोनू, सतीश, सुनील उपाध्याय, सुधांशु, दिनेश, मुकेश, संदीप, बिनीत, राकेश उपाध्याय, अटल उपाध्याय, अनिल पटेल, नरेंद्र, कमल, अभय, नमन उपाध्याय, राकेश सैन, दीपक यादव, संदीप उपाध्याय, सतीश झारिया, गोविंद, धर्मेंद्र पटेल, अरुण जायसवाल, मोहन चौकसे सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।