पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा दिवस

जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच खिचड़ी, फल एवं बिस्किट का वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे विक्टोरिया अस्पताल तथा 11 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। उपस्थित वैश्य समाज के सदस्यों ने पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में  राजेश अग्रवाल ‘बबलू’, संजय साहू, ज्योति जैन, रामजी अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बजनामठ, सुनील ताम्रकार, जितेंद्र देव गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, श्रीराम गोहले, राजू अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, संदीप साहू, शंकर चौधरी, रुपेश अग्रवाल, गोविंद राय, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधु उपस्थित रहे।