डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ की समस्याओं पर विशेष संवाद*

जबलपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा होटल गुलजार में डॉक्टरों एवं हेल्थकेयर वर्कर्स की समस्याओं, चुनौतियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक विशेष संवाद आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) प्रियंक कानूनगो  उपस्थित रहे। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। महानगर संयोजक डॉ. विवेक जैन ने संवाद की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टरों एवं हेल्थकेयर वर्कर्स की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना समय की आवश्यकता है।प्रदेश सह संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी द्वारा मुख्य अतिथि प्रियंक कानूनगो  का एवं  योगेंद्र सिंह ठाकुर ज का स्वागत डॉ. शुभम राज अवस्थी द्वारा किया गया।डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी, डॉ. विवेक जैन एवं डॉ. शुभम अवस्थी द्वारा  उन्हें माँ नर्मदा  का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।अपने उद्बोधन में प्रियंक कानूनगो  ने डॉक्टरों एवं हेल्थकेयर वर्कर्स की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा डॉक्टर समाज की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करना आवश्यक है।संवाद के दौरान उपस्थित डॉक्टर साथियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं सुझावों पर खुलकर अपने विचार रखे।अंत में डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी द्वारा सभी अतिथियों, डॉक्टर साथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. नवीन कोठरी, डॉ. संजय मिश्रा,डॉ. सतेंद्र मिश्रा,डॉ.विनोद तमकार,डॉ. अभिजीत मुखजी, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव,डॉ. पुष्पराज पटेल,डॉ. संजय श्रीवास्तव,डॉ.ए.के.सोनकर,डॉ.शिल्पा अग्रवाल,डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ.अभिपेक जैन, डॉ. के.के.वर्मा,डॉ.हर्षा रेडी,डॉ. जे.एन. खरे,डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. सचिन बुधौलिया,डॉ.प्रियांक दुबे,डॉ. सरिता साहू,डॉ.सवनम साकेत,डॉ.मणि नेमा, डॉ. गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर एवं हेल्थकेयर वर्कर्स उपस्थित रहे।