जबलपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रांतपाल रोटे अमित–पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में रोटरी क्लब संस्कारधानी को रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड प्राप्त हुए।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रोटरी क्लब संस्कारधानी के पब्लिक इमेज चैयरमेन रोटे नितिन जैन द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई ।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल निदेशक (2027–29) वासुदेव गोलीयान तथा पूर्व प्रांतपाल एवं राज्यसभा सांसद रोटे विवेक कृष्ण तन्खा थे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे समर गायकवाड़, रोटे समीर कानडे, रोटे विक्रांत जैन, रोटे अंजुल जैन एवं रोटे नितिन जैन को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।क्लब की इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्षों रोटे अशोक गुप्ता, रोटे अरुण खर्द, रोटे अमित जैन, रोटे शैलेष गुलाटी, रोटे सुनील जसवानी, रोटे तल्लीन बावा,रोटे मनीष बजाज, रोटे शैलेष मिश्रा एवं रोटे जसप्रीत आहूजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी।