अवैध रूप से रखी 65 डंपर रेत जप्त.

जबलपुर – जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अमले ने कल शहपुरा तहसील के ग्राम नीमखेड़ा झांसीघाट में कार्रवाई कर अवैध रूप से संग्रहित 65 डंपर रेत जप्त की है।अनुभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त की गई रेत का उत्खनन और भंडारण वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार राजीव मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार महेश सोलंकी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और राजस्व विभाग का अमला शामिल था।