जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व की कार्ययोजना से आगामी 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, कार्यक्रमों हेतु भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर की कार्यशाला जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला प्रभारी श्री आलोक संजर, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, डॉ जितेंद्र जामदार,, श्री दीपांकर बैनर्जी, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया देश के प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यशाला आयोजित की गई है देश के प्रधानमंत्री ने जो आज़ाद भारत के इतिहास में विकास जो गाथा लिखी है वह निश्चित तौर पर भारत के नवनिर्माण से लेकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करती है, यह 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के रहे है इसीलिए संगठन ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जो 5 जून पर्यावरण दिवस से प्रारम्भ होकर 21 जून योग दिवस तक आयोजित किये जायेंगे।
श्री सोनकर ने बताया कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक पेड़ माँ के नाम को समर्पित करते हुए पौधारोपण, जनप्रतिनिधयों का विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित होगा जिसमे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, अर्थात विकास के काम का भ्रमण, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे। इसी के साथ जिले के प्रमुख 500 प्रबुद्धजनों से संपर्क, प्रत्येक विधानसभा में एक दिवसीय प्रवास, मीडिया संवाद, प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला, प्रबुद्ध एवं व्यापारी की सभागार बैठक, मंडल स्तर पर विश्वयोग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
कार्यशाल को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है वस्तुतः हम विचारधारा से जुड़े लोग है हम इस अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए प्रयासरत है, भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व कार्यकर्ता से ही तैयार होता है आज देश के प्रधानमंत्री ने जो 12 वर्षों में काम किये है वे सभी के सामने है और ये सभी काम कार्यकर्ताओं के कारण संभव हुआ है।
जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा 12 वर्ष विश्वास, विकास, जनकल्याण के एवं सेवा और सुशासन के है, मोदी जी ने 12 वर्षों में भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का काम किया है और 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिस अभियान की रचना की है उसमें प्रत्येक वर्ग हेतु अर्थात अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति से लेकर समाज के सभी वर्ग को इस अभियान से जोड़ा है प्रकृति संरक्षण को इस अभियान को जोड़ा है 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा भावी कार्यक्रम ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस अभियान को पूर्ण करने की जवाबदारी हम सब कार्यकर्ताओं की है।
महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जो काम किए है उनसे देश के नागरिक सहित विदेश में भी भारत की साख बढ़ी है, उन्होंने अपना प्रत्येक क्षण भारत माता की सेवा में दिये है आज उनके कार्यकाल को आजाद भारत के स्वर्णिम कार्यकाल में जाना जाता है, ऐसे संगठन द्वारा तय कार्यक्रम व्यवस्थित, सुंदर और गरिमामय हो ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए।
कार्यशाला में जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, संदीप रजक, राममूर्ति मिश्रा, डॉ वाणी अहलुवलिया, श्रीकान्त साहू, कांति रावत मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, रजनीश यादव, शंकर श्रीवास्तव, योगेंद्र राजपूत, प्रणीत वर्मा, तृष्णा चटर्जी, कौशल सूरी, संकल्प पाठक, मनीष जैन कल्लू, पंकज मिश्रा, अशोक रोहितास, रीना राय, राहुल दुबे, अमित जैन रवि शर्मा, चित्रकान्त शर्मा, कमलेश नामदेव, योगेश बिलोहा, संजय यादव, कृष्णा चौधरी, दीपमाला सोनकर, अभिनव यादव हरिओम शर्मा, शैलेश साहू, विनय अमलाथे, श्रीराम शुक्ला, नंदकुमार यादव, दीप महदेले, काके आनंद, के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
:-