जबलपुर/श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालीपुरम के तत्वावधान पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संकीर्तनाचार्य पं.मनमोहन दुबे,पं. घनश्याम दुबे के सानिध्य में साप्ताहिक संकीर्तन श्रृंखला में गलगला शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में प्रातःभव्य हरि नाम संकीर्तन संपन्न हुआ। जहाँ भक्तजनों द्वारा राधा कृष्ण नाम,श्यामा लाडली राधा रानी की भक्ति रस में नाचते गाते पुष्प वर्षा कर आदि शक्ति मां जगदम्बा,भगवान राधा कृष्ण की महाआरती की गई। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र नेमा ने बताया कि नाम की महिमा तो सतयुग,द्वापर युग,त्रेतायुग ओर कलयुग इन चारों युगों में है,लेकिन कलियुग तो “हरे कृष्ण हरे राम” सबसे सुगम सर्वोपरि साधन है,भगवन्नाम ही सम्पूर्ण पापों का नाश करता है और प्रणाम सभी दुखों को शांत कर देता है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं.देवेंद्र त्रिपाठी,राजकुमार दुबे,शुभम द्विवेदी,सत्यप्रकाश नामदेव,के एल दीक्षित,सुरेन्द्र गिरी,मनोज गुलाबवानी,मोहित तिवारी,विशाल पंड्या,अमित विश्नोई,राजू पहाड़िया,राजेंद्र सोनी,सत्यनारायण दुबे,राजेश असाटी,मोनी विश्वकर्मा,नरेश कहार,देवव्रत सोनी,रामबाबू गुप्ता,रामजी सोनी,शिवम नामदेव,प्रशांत जायसवाल,हरीश,नरेश गुजराती,राजेंद्र कसेरा,अतुल पटेल,देवेंद्र नेमा आदि उपस्थित रहे।