मुख्यमंत्री के करकमलों से  दिया गया *राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार*

भोपाल संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम , कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (मध्यप्रदेश शासन) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विश्वकर्मा  पुरस्कार समारोह  मिन्टो हाल  में वर्ष  2022-23  के चयनित शिल्पियों को   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  द्वारा पुरूस्कृत किया गया |  रोहित रूसिया को गोदना (ब्लाक) सौसर साड़ी में प्रथम ( 1 लाख रूपये ) , श्री मो. रफीक छीपा को  भगवान महाकाल की बाटिक कलाकृति में द्वितीय (50 हजार ), तथा सतीश विश्वकर्मा को  पत्थर शिल्प गौतम बुद्ध में तृतीय (25 हजार ), दीपा अहिरवार, तानसिंह , हरीश धवन को प्रोत्साहन पुरुस्कार (15 हजार)  उक्त राशि चेक के साथ शाल श्रीफल से  माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का आयोजन  कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री  दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श् पंकज जोशी एवं उपाध्यक्ष श्री राकेश जादोन, अपर मुख्य सचिव  के सी गुप्ता, प्रबंध संचालक / आयुक्त  हस्तशिल्प एवं हाथकरघा मदन विभीषण नागर गोजे  एवं आयुक्त रेशम श मोहित बुन्दस, नोडल अधिकारी  उमेश श्रीवास्तव एवं  सहायक संचालक रूपाली सक्स्सेना, प्रबंधक हस्तशिल्प यश श्रवण, प्रबंधक ईसम सिंह  मोर्य, प्रबंधक योगेन्द्र जोनवार, प्रबंधक कुंदनलाल नागर प्रबंधक रंजना निनावे की उपस्तिथि में संपन्न हुआ |
संत रविदास हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के आयोजन में गोविंददास आगरे, मदन जोशी, शिवेंद्र सिंह, डिज़ाइनर अंकिता चंद्रवंशी गुप्ता का विशेष योगदान रहा।  मध्य प्रदेश के समस्त जिलो से एक जिला उताप्द के अंतर्गत आये उत्पादों का अवलोकन मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया , आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री के करकमलो से शिल्पियों के लिए  odop मार्ट एवं द मृगनयनी वेब पोर्टल भी  लांच किया गया, इस डिजिटल प्लेटफार्म का उद्देश्य शिल्पियों को डिजिटल कॉमर्स से जोड़ना है |