जबलपुर – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के आईसीयू और कैजुअलटी पहुंचकर भर्ती मरीजों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार, दवाइयों और व्यवस्थाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया। श्री सिंह ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।