महिंद्रा का ब्लाजो आई-टीआरके नए मानक बनाएगा

जबलपुर| महिंद्रा ट्रक एंड बस ने ऑल-न्यू ब्लाजो आई-टीआरके को लॉन्च करने की घोषणा की। महज़ एक ट्रक से बढ़कर, ब्लाजो आई-टीआरके को पूरे बिजनेस के समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह बेहतरीन माइलेज, पावरफुल इंजन, स्मार्ट कनेक्टेड तकनीक और उद्योग में सबसे बेहतरीन अपटाइम गारंटी का शानदार मेल है। 10 प्रतिशत तक बेहतर माइलेज देने वाला ब्लाजो आई-टीआरके ईंधन की हर बूंद से अधिकतम लाभ निकालने के लिए कई एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इनमें एआई-संचालित आईफ्यूलस्मार्ट ऑटो ड्राइव मोड, टर्बोमैक्स टर्बोचार्जर, ऑप्टिफ्यूल एयर कंप्रेसर और कई अन्य हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर समाधान शामिल हैं। यह बचत 5 सालों में प्रति ट्रक 15 लाख* रुपये तक के अतिरिक्त मुनाफे में बदल सकती है, जिससे ग्राहकों को अपना व्यवसाय तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलती है।