45 प्रधानमंत्री ई-बस और 50 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें जबलपुर में जल शुरू होगी

जबलपुर। शहर और जिले के नागरिकों को सस्ती और सुगम बस परिवहन सुविधा मिलने जा रही है। 25 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ होगा।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम के बाद जबलपुर को करीब 100 नई बसों की सौगात मिलेगी। इनमें 45 प्रधानमंत्री ई-बस और 50 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें शामिल हैं।निगमायुक्त ने बताया कि इन बसों के संचालन से जबलपुर शहर के साथ जिले के नागरिकों को भी सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बसें शुभारंभ के बाद जबलपुर की सड़कों पर संचालित की जाएंगी।
भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए जबलपुर से बसें रवाना होंगी। नई बस सेवा शुरू होने को लेकर शहरवासियों में उत्साह है।