जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी ने निर्धारित चुनावी कोटा हासिल कर निर्वाचित होने में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को द्वितीय चरण की मतगणना के तहत चल रहे एलिमिनेशन राउंड के 33वें दिन उनका कोटा पूरा हुआ, जिसके साथ ही उनका निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।निर्वाचन की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। साथी अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। निर्वाचित होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी ने साथी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकाश गुप्ता, सूर्य प्रताप राय, अमित खत्री, संजीव मिश्रा, विनय गौतम, कोस्तुभ चतुर्वेदी, शफी खान, शेख दिलशाद, अब्दुल तवाब फरीदी, साजिद नवाज, हाजी इसरार अहमद, रमेश अहिरवार और जुगल किशोर लोधी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।