उत्तम स्वास्थ्य हमारी वास्तविक पूंजी है- नयन 200 मरीजों को फल वितरित किए गये

जबलपुर उत्तम स्वास्थ्य हमारी वास्तविक पूंजी है,इसकी रक्षा सभी को करना चाहिए, उक्ताशय के विचार प्रसंग संस्था के संस्थापक इंजी. विनोद नयन ने रखे। अवसर था शासकीय अस्पताल विक्टोरिया में मरीजों को फल वितरण का। प्रसंग अंतरराष्ट्रीय संस्था के 528 वें आयोजन में पधारे नगर की वरिष्ठ साहित्यकारों ने कहा कि कार्तिक मास का भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है,धर्म एवं आध्यात्म के साथ समाज सेवा मानव को श्रेष्ठ एवं परोपकारी बनाती है, मनुष्य को सभी की सहायता करना चाहिए। मरीजों को हास्य व्यंग के माध्यम से के के नायकर ने भरपूर मनोरंजन किया। इस भावना को  चरितार्थ करते हुए कार्तिक मास में हुए इस आयोजन में 200 मरीजों को फल वितरित किए गये जिसकी प्रासंगिकता पर अभय तिवारी, डॉ छाया सिंह ने प्रकाश डाला। आयोजन में उपस्थित समस्त साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों ने शासकीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की,फल एवं बिस्किट पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी, नगर के साहित्यकारों ने फल वितरित किए, प्रसंग अंतरराष्ट्रीय संस्था के डां मकबूल अली, डॉ रानू रूही, बसंत कुमार शर्मा, डॉ विनीता पांडेय विनीत,डॉ विनोद बाजपेई के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। शिक्षाविद डॉ.मुकुल तिवारी, मंजरी शर्मा,डॉ.छाया सिंह, सुशील श्रीवास्तव,इंदु सिंह कंचन,रेखा खरे, बलराम वर्मा,एडवोकेट प्रभा खरे, राधिका सेन, नीता सिंह, कल्पना गोडेश्वर, यशवंत कोष्टा, ममता ठाकुर, नीलम शर्मा ,विनय खरे की उपस्थिति रही, आयोजन में प्रसंग के साथ मिलन, शब्दरथ, साहित्य संसार, काव्य कलश, सजल इकाई, कचनार महिला परिषद् एवं लोकधारा संस्था की सहभागिता रही।अंत में आभार प्रदर्शन डॉ गीता पांडे द्वारा किया गया।