थायरॉइड जागरूकता से स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश, 134 से अधिक नागरिकों ने उठाया निःशुल्क जांच शिविर का लाभ

जबलपुर। विश्व थायरॉइड सप्ताह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा राइट टाउन स्थित संभागीय कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं थायरॉइड जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने थायरॉइड, मधुमेह एवं जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श देते हुए मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की टीएसएच (थायरॉइड), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव एवं संतुलित आहार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अश्वनी कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बधेल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तथा जिला संयोजक डॉ. विवेक जैन के सहयोग से आयोजित किया गया। 134 से अधिक नागरिकों की सहभागिता वाला यह स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शुभम अवस्थी के कुशल समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सदन यादव, डॉ. सुनील बहल, डॉ. विनोद वी.तमकार, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. अंनत त्रिवेदी, डॉ.श्रीकात साहू, डॉ. सचिन बधुलिया, डॉ. आशुतोष पाठक सहित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चिकित्सकगण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।