जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास महाराज के पावन सानिध्य में आज भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य हरिहर स्वरूप श्रृंगार किया गया। सायंकाल श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर पूजन-अर्चन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।आज के श्रृंगार एवं सेवा में एड. राजेश तिवारी,लोकेश गुप्ता, सार्थक परिहार, कमलेश जायसवाल, अश्वनी मालवीय, आशीष एवं मोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा भगवान की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।