आज निकलेगी सनातन तिरंगा वाहन रैली

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में 14 अगस्त को विशाल सनातन तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ शाम 3:30 बजे नरसिंह मंदिर, शास्त्री पुल से होगा।  नरसिंहपीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज एवं संत-महंतों द्वारा केसरिया ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा।वाहन रैली नरसिंह मंदिर से शुरू होकर शास्त्री पुल, ब्लूम चौक, श्री सनातन धर्म तिराहा, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक, पूर्व जयंती सिनेमा, नौदरा पुल, रसल चौक, चौथा पुल, हाऊबाग स्टेशन रोड होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर गोरखपुर द्वार पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर बाजार, आदि शंकराचार्य चौक और मदन महल चौक होते हुए श्री राम मंदिर, मदन महल पहुंचकर रैली का समापन होगा।

धर्म और राष्ट्र की एकता का संदेश

महासभा ने रैली को धर्म और राष्ट्र की एकता को समर्पित बताते हुए सनातनी युवाओं, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
रैली में सहभागिता के लिए महासभा अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, अंशुल मलिक, नीता चावला, जितिन नारंग, गीता पांडे, कविता दुबे, सोनल सेठी, नेहा जेठा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल और विद्वेश भापकर ने नागरिकों से अपील की है।