नरसिंह मंदिर में बरसा ब्रज रस  श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव मेंब्रजबाला संग ग्वाल-बालों ने मचाई धूम

जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव एवं नंदोत्सव के अवसर पर नरसिंह मंदिर में भक्ति और ब्रज संस्कृति का मनोहारी रंग देखने को मिला। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल नंदोत्सव में ब्रज गीतों, श्रीराधाकृष्ण की बाल लीलाओं और श्रीकृष्ण जन्मलीला के सजीव मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में नरसिंह … Read more

मेडिकल नेग्लीजेंस मामलों की जांच के लिए बोर्ड गठन में देरी पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब

जबलपुर। डॉक्टरों के खिलाफ कथित चिकित्सकीय लापरवाही यानी Medical Negligence के मामलों में सीधे आपराधिक कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ जांच की व्यवस्था लागू नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर मेडिकल एक्सपर्ट बोर्ड गठित नहीं किए जाने के मामले में … Read more

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे,

जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छह दिन बाद मनाए जाने वाले कान्हा की छठी उत्सव के अवसर पर गल्लामंडी स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति और उल्लास का मनोहारी वातावरण देखने को मिला। श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल जबलपुर के तत्वावधान में सुषमा-संजय गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित छठी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।हरिनाम … Read more

24 नशीले इंजेक्शन जब्त, घर से चल रहा था नशे का कारोबार

जबलपुर। नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेठीनगर निवासी 35 वर्षीय बड़कू सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बुप्रेनोरफिन के 11 और फेनिरामाइन मैलेट के 13, कुल 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा इंजेक्शन बेचकर प्राप्त 3950 रुपये … Read more

वसुंधरा कॉलोनी चेरीताल में वरिष्ठ शिक्षक सम्मान

जबलपुर -भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य का अमूल्य रिश्ता है।शिक्षक सिर्फ व्यवहारिक ज्ञान नहीं देते अपितु जीवन में हर पल आवश्यक संस्कार और तौर तरीकों को व्यवस्थित रूप से दिनचर्या में शामिल करना सीखते हैं। शिक्षक से मिले जीवन मंत्र हर छात्र को सफलता के सोपान पर पहुंचाते हैं। विकासशील भारत को विकसित बनाने में … Read more

जिला पंचायत कार्यालय में महिला अधिकारी से मारपीट….!

जबलपुर। जिला पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्यालय परिसर में हुई इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया … Read more

-मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल में भक्ति भाव के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का छठी उत्सव

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में लड्डू गोपाल का छठी उत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर समागम देखने को मिला।इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं ने विधि-विधान से लड्डू गोपाल की मालिश, स्नान एवं … Read more

सागर में मौतों का मातम… जबलपुर में शराब का कथित खेल बेखौफ!

जबलपुर। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों की गूंज अभी थमी भी नहीं है कि जबलपुर में अवैध शराब के कथित कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। शहर के घमापुर, हनुमानताल और गुरंदी बाजार सहित कुछ इलाकों में कथित रूप … Read more

जूनियर डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मरीज बेहाल

जबलपुर। राजधानी भोपाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध और मासिक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर बुधवार से बेमियादी कामबंद हड़ताल पर चले गए। सुबह से ही रेजीडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इसका सीधा असर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों … Read more

यात्रियों से अभद्रता और विवाद पर जीआरपी का शिकंजा, तीन किन्नर गिरफ्तार

जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे तीन किन्नरों के खिलाफ जीआरपी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों आरोपी इटारसी निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने समझाइश के बावजूद विवाद खत्म नहीं करने पर उन्हें हिरासत में लिया और प्रकरण … Read more