जबलपुर !रायपुर,छत्तीसगढ़ में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री और भोजशाला प्रकरण के याचिकाकर्ता डॉ.एच. पी.तिवारी को अखंड भारत अभियान प्रबोधन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. एच. पी.तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि भारत की एकता और अखंडता पर आसन्न खतरों और उन खतरों से निपटने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने हिंदुओं की एकता और सनातन संस्कृति व परंपराओं के प्रति समर्पण पर बल दिया।उन्होंने 4 लाख हिंदू धर्म स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति और इन्हें शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। इस अवसर पर शिब्बू शुक्ला, रंजीता शर्मा, डॉ.दिनेश जैन व लोकेश खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित थे।