जबलपुर में तीन जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 16 जुआरी गिरफ्तार; 13,070 रुपये जब्त


जबलपुर। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अधारताल और कटंगी थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाते हुए 16 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 13 हजार 70 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर अधारताल और कटंगी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा।थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार के मुताबिक, 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा मोहल्ला में मोटे के घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे और फड़ से 7,800 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए गए।पकड़े गए लोगों में राजेन्द्र पाण्डे निवासी कटरा, फरहान खान निवासी अंसार नगर गोहलपुर, मोहसिन खान निवासी मक्का नगर हनुमानताल, सोनू बर्मन निवासी कटरा, मोनू डोंगरे निवासी निर्भय नगर, वसीम खान निवासी मक्का नगर, सद्दाम मंसूरी निवासी गली नंबर 8 मक्का नगर और राशिद खान निवासी टेढ़ी नीम हनुमानताल शामिल हैं।इसी तरह कुदवारी में दबिश देकर आलोक साहू, विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान और शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे और फड़ से एक हजार रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए।

**कटंगी में खेत के अंदर चल रहा था जुआ फड़**

कटंगी थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुंडा नाला के पीछे एक खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो कच्चे रास्ते से अंदर खेत में बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाते लोग मिले। घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल खान (52), निवासी नया बाजार कटंगी, धनेश जैन (48), निवासी कूड़न मोहल्ला, अनिल ठाकुर (42), निवासी दुर्गा चौक बजरिया मोहल्ला और आकाश ठाकुर (32), निवासी कुचबंधिया मोहल्ला कटंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास और फड़ से 52 ताश के पत्ते तथा 4,270 रुपये नकद जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।